ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar News: नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटे के लिए सील रहेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए एसएसबी और नेपाल एपीएफ द्वारा संयुक्त गश्त और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया जाएगा। इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों की आवाजाही और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस अवधि में आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी। सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल नेपाल (एपीएफ) द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही है। 


दोनों देशों के सुरक्षा बल संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चेक पोस्टों और सीमा स्तंभों के आसपास विशेष निगरानी रख रहे हैं। आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।


एसएसबी 18वीं बटालियन राजनगर के कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीणा के निर्देश पर लदनियां प्रखंड के पिपराही बीओपी प्रभारी सहायक कमांडेंट विकास कुमार राय और नेपाल एपीएफ 7वीं बटालियन, सिरहा जिला के इंस्पेक्टर हरी बहादुर बसनेट ने संयुक्त रूप से बॉर्डर पिलर संख्या 253/19 के समीप गांवों में फ्लैग मार्च और संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई।


चुनाव के दौरान शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की तस्करी की आशंका को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दोनों देशों के अधिकारी लगातार समन्वय और संवाद बनाए हुए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता