ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के नया गांव में प्रसाद खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना को फूड पॉइजनिंग का मामला बताया गया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से आ रही है, जहां प्रसाद खाने के बाद करीब 100 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एकसाथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। घटना परबत्ता थाना इलाके के नया गांव की है।


दरअसल, नया गांव में विषाक्त प्रसाद खाने से करीब एक सौ लोग आज बीमार हो गए। बीमार होने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल है। आनन फानन में परिजनों ने कुछ को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया है जबकि कुछ का इलाज गांव में मेडिकल टीम के निगरानी में चल रहा है।


अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बीमार लोगों के परिजनों ने बताया कि शिवरात्रि के दिन प्रसाद के रूप में भांग मिला दूध पीए थे। जिसके सेवन के घंटों बाद धीरे धीरे सभी की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्तऔर पेट दर्द की शिकायत होने लगी।


इधर, परबत्ता CHC प्रभारी डॉक्टर कशिश ने बताया कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का है। लगभग 100 लोग बीमार पड़े हैं। जिसमें कुछ को CHC लाया है जबकि कुछ का इलाज गांव में मेडिकल टीम की निगरानी में हो रहा है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता