ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कल होगा हेमंत कैबिनेट का एक्सटेंशन ! JMM से 5 और CONG कोटे से बन सकते हैं 3 मंत्री

RANCHI : झारखंड में हेमंत कैबिनेट का विस्तार कल यानि शुक्रवार को हो सकता है। सीएम हेमंत सोरेन ने गवर्नर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर समय मांगा हैं। बताया जा रहा है कि कल आठ मंत्री कल शपथ ले सकते है

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में हेमंत कैबिनेट का विस्तार कल यानि शुक्रवार को हो सकता है। सीएम हेमंत सोरेन ने गवर्नर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर समय मांगा हैं। बताया जा रहा है कि कल आठ मंत्री कल शपथ ले सकते हैं जिसमें जेएमएम कोटे से पांच और कांग्रेस कोटे से तीन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। 


सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इससे पहले सुबह में मंत्रियों को सूचना भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि बाकी बचे सभी आठ पदों पर मंत्रियों को शपथ दिलायी जाएगी। मंत्री पद के रेस में  जेएमएम से स्टीफन मरांडी, हाजी हुसैन अंसारी, चंपई सोरेन, जोबा मांझी,दीपक बिरुवा, मिथिलेश ठाकुर, बैद्यनाथ राम, मथुरा महतो और जगन्नाथ महतो और  का नाम आगे चल रहा है।  जबकि कांग्रेस कोटे से बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और दीपिका पांडेय सिंह के नाम सामने आ रहे हैं।


गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन के साथ 29 दिसंबर को तीन मंत्रियों ने शपथ ली थी।  इनमें से दो कांग्रेस और एक आरजेडी कोटे से मंत्री  बने थे। जिसके बाद अबतक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। विपक्ष इसे लेकर सरकार पर सवाल भी खड़ा करता रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और जेएमएम के बीच मंत्रिपद को लेकर विवाद चल रहा था जो अब सुलझा लिया गया है।


टैग्स