Hindi News / news / कई जिलों में वज्रपात की आशंका, जारी हुआ अलर्ट

कई जिलों में वज्रपात की आशंका, जारी हुआ अलर्ट

1st Bihar Published by: Updated Oct 06, 2020, 1:33:19 PM

कई जिलों में वज्रपात की आशंका, जारी हुआ अलर्ट

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है.  मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.


मौसम विभाग ने जमुई (बरहट और लक्ष्मीपुर प्रखंड), मुंगेर (संग्रामपुर, टेटिया बम्बर, हवेली खड़गपुर और तारापुर प्रखंड) और बांका (शम्भुगंज, बेलहर, फुलिडूमर और बांका सदर प्रखंड) के लिए अलर्ट जारी किया गया है. 


आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से निवेदन किया है कि लोग बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले. किसी भी हाल में लोग घर में ही रहे. इसके साथ ही कई जिलों में गरज के साथ तेज बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.