Hindi News / news / काम में लापरवाही बरतने वाले जेलर पर गिरी गाज, जेल अधीक्षक ने किया...

काम में लापरवाही बरतने वाले जेलर पर गिरी गाज, जेल अधीक्षक ने किया सस्पेंड

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Apr 11, 2021, 1:01:22 PM

काम में लापरवाही बरतने वाले जेलर पर गिरी गाज, जेल अधीक्षक ने किया सस्पेंड

- फ़ोटो

SHEOHAR : इस वक़्त की बड़ी खबर शिवहर जिले से सामने आ रही है जहां मंडल कारा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक अधीक्षक संप्रति प्रभारी उपाधीक्षक (जेलर) आलोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसको लेकर मंडल कारा अधीक्षक ने आदेश पत्र भी जारी कर दिया है. 


पत्र जारी कर जेल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया है कि बिहार कारा हस्तक- 2012 के नियम में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में आलोक कुमार सिंह को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली- 2005 के आलोक में नियमानुकूल जीवन यापन भत्ता देय होगा. बता दें कि जेलर आलोक कुमार सिंह को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है.


जानकारी हो कि मंडल कारा में मार्च महीने में राशन गोदाम में हुई गड़बड़ी को लेकर जेलर आलोक कुमार सिंह के द्वारा विरोध किया गया था. इस बाबत कार्रवाई करने की बात कही गई है. उधर जेलर आलोक कुमार सिंह ने बताया है कि सभी राशन गोदाम के रजिस्टर को जिलाधिकारी को सौंपकर वह न्याय की गुहार लगाएंगे.