ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

काम की खबर : राजधानी में इस दिन नहीं चलेंगे ऑटो और इ-रिक्शा, हड़ताल पर रहेंगे ड्राइवर, जानें पूरी बात

PATNA : बिहार के लोगों के लिए यह काम की खबर है। राजधानी पटना की सड़कों पर 27 अप्रैल को और तो और ई रिक्शा का परिचालन नहीं होगा ऐसे में लोगों को की कठिनाई काफी बढ़ सकती है। बताया जा

काम की खबर : राजधानी में इस दिन नहीं चलेंगे ऑटो और इ-रिक्शा, हड़ताल पर रहेंगे ड्राइवर, जानें पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों के लिए यह काम की खबर है। राजधानी पटना की सड़कों पर 27 अप्रैल को और तो और ई रिक्शा का परिचालन नहीं होगा ऐसे में लोगों को की कठिनाई काफी बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का ऑटो यूनियन संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने विरोध करने का फैसला किया है।


दरसअल, जिलाधिकारी ने एक बैठक कर कुछ यह तय किया था कि राजधानी पटना के कुछ तय रूटों पर ही ऑटो रिक्शा का परिचालन किया जाएगा। ताकि राजधानी वासियों को जाम से निजात मिल सके। हालांकि इस निर्णय के बाद से ऑटो चालकों की परेशानी काफी बढ़ गई थी जिसके बाद और तो संघ द्वारा एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में प्रशासन की तरफ से औरतों को रूट परमिट देने के विषय पर चर्चा हुई और यह फैसला लिया गया कि 27 अप्रैल को राजधानी के सभी ऑटोड्राइवर प्रशासन के खिलाफ विरोध में हड़ताल करेंगे।


वहीं, बैठक में संगठन से जुड़े नेताओं ने मल्टीनेशनल कंपनियों के इशारे पर ऑटो चालकों को परेशान करने का आरोप प्रशासन पर लगाया। प्रदूषण रोकने के नाम पर डीजल ऑटो बंद कराने से सैकड़ों की संख्या में ऑटो चालक सड़क पर आ गये। ] बैठक में एक सुर से सभी नेताओं ने 27 अप्रैल को एक दिवसीय हड़ताल करने का फैसला किया है।


आपको बताते चलें कि, पटना शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बेली रोड, फ्रेजर रोड, बाइपास समेत आठ रूटों पर इ-रिक्शाें के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जबकि 15 रूटों पर 9700 इ-रिक्शाें के परिचालन के लिए मार्ग निर्धारित कर दिया गया है।  इसके अलावा सीएनजी ऑटो के लिए 22 रूट तय किये किये गये हैं। इ-रिक्शा और सीएनजी ऑटो के रूट को लेकर यह फैसला बीते दिनों पुलिस प्रशासन और विभिन्न ऑटो संघों के बीच हुई बैठक में लिया गया था।