ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

के के पाठक ने लिया एक और सख्त फैसला, 20 टीचरों पर FIR; वेतन भी हुआ बंद

MUZAFFARPUR : बिहार में शिक्षा विभाग के अंदर बड़े पैमाने सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। इस बीच उन्होंने एकबार फिर बड़ा फैसला लिया ह

के के पाठक ने लिया एक और सख्त फैसला, 20 टीचरों पर FIR; वेतन भी हुआ बंद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में शिक्षा विभाग के अंदर बड़े पैमाने सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। इस बीच उन्होंने एकबार फिर बड़ा फैसला लिया है। पाठक ने  20 शिक्षकों पर FIR का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वेतन बंद करने का भी आदेश दिया है। केके पाठक के इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह आदेश दिया गया है कि सूबे के 20 शिक्षकों पर FIR  दर्ज करवाया जाए और इनलोगों का वेतन भी बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद FIR के लिए मुजफ्फरपुर नगर थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया है। DPO स्थापना ने नगर थाने को स्कूल के नाम और पते के साथ 20 टीचर्स की लिस्ट सौंपी है।


मालूम हो कि, पहले इन शिक्षकों से  DPO ने स्पष्टीकरण मांगा था और कहा था कि धरना-प्रदर्शन पर रोक के बावजूद संगठन के बैनर तले लाठियां बांटी गयी थी। इसके साथ ही कहा गया कि केके पाठक द्वारा शिक्षकों को किसी संगठन या संस्था के बैनर तले धरना-प्रदर्शन पर पहले भी रोक लगायी जा चुकी थी, इसके बावजूद भी 10 मार्च को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर शिक्षकों के बीच लाठी बांटी गयी थी। इसके बाद शिक्षकों से 24 घंटे के अंदर शोकॉज मांगा गया।