ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, दीवार काटकर गहने उड़ा ले गए चोर

BEGUSARAI : बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों का कहर चरम पर है. यहां विभिन्न आपराधिक वारदातों के बीच चोरों का उत्पात बढ़ गया है. बेखौफ अपराधी लागातार ज्वेलरी दुकान को निशाना बना रहे ह

ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, दीवार काटकर गहने उड़ा ले गए चोर
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों का कहर चरम पर है. यहां विभिन्न आपराधिक वारदातों के बीच चोरों का उत्पात बढ़ गया है. बेखौफ अपराधी लागातार ज्वेलरी दुकान को निशाना बना रहे हैं.  तीन महीने से आभूषण दुकानों में लूट और चोरी की बराबर वारदात हो रही है. ताजा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर बाजार का है जहां चोरों ने आभूषण दुकान की दीवार काटकर चार लाख रुपए से अधिक के आभूषणों की चोरी कर ली है.


पीड़ित दुकानदार नरेश साह ने बताया कि वह अपने प्रतिष्ठान को बंद करके घर गए थे और सुबह में लोगों के द्वारा उन्हें घटना की सूचना दी गई. जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि पीछे से दीवार कटा हुआ था और दुकान की तिजोरी को खोलकर चोरों ने सभी जेवरात चुरा लिए थे. दुकानदार नरेश साह ने बताया कि दुकान में करीब 50 ग्राम वजन का सोने का आभूषण एवं चार किलो चांदी के आभूषण थे, जिन पर चोरों ने हाथ साफ किया है. 


घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की तलाश में जुट गई है. दुकान में लगे सीसीटीवी फूटेज लो खंगाला जा रहा है और लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता