ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

जंगल में शेर के साथ भालू भी रहता है, चिराग पासवान के एनडीए में जाने पर बोले चाचा पारस

PATNA : बिहार में चाचा-भतीजे यानी चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के रिश्ते की चर्चा तेज़ हो गई है। जब से चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने और केंद्रीय मंत्री बनने की चर्चा शुर

जंगल में शेर के साथ भालू भी रहता है, चिराग पासवान के एनडीए में जाने पर बोले चाचा पारस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में चाचा-भतीजे यानी चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के रिश्ते की चर्चा तेज़ हो गई है। जब से चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने और केंद्रीय मंत्री बनने की चर्चा शुरू हुई है तब से सभी के मन में यही सवाल आ रहा है कि चाचा-भतीजे में 36 का आंकड़ा होने के बावजूद ये दोनों एक पार्टी में कैसे रहेंगे। लेकिन अब इसका जवाब खुद पशुपति पारस ने ही दे दिया है। 




केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से जब सवाल पूछा गया कि चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो रहे हैं तो जवाब में उन्होंने कहा कि जंगल में शेर और भालू दोनों रहता है। चाचा पारस ने कहा है कि अगर चिराग पासवान एनडीए में शामिल होते हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा। इसपर उनसे तुरंत ये सवाल भी पूछ लिया गया कि क्या चाचा भतीजे की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी। पशुपति पारस ने कहा कि चाचा भतीजा मिलेंगे नहीं। व्यक्ति बलवान नहीं है समय बलवान है। जो होगा अच्छा होगा। 




2024 के लोकसभा चुनाव में आप और चिराग साथ लड़ेंगे या अलग? इसका जवाब देते हुए पशुपति पारस ने कहा कि जंगल में शेर और भालू दोनों रहता है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सभी का रहना जरुरी है। चिराग एनडीए में आते हैं तो मुझे कोई दिक्क्त नहीं होगी। लेकिन इसके लिए पहले चिराग पासवान प्रायश्चित करें। 

टैग्स