ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

बीमार लालू को मेडिकल ग्राउंड पर जेल से बाहर लाने की तैयारी, मांझी बोले.. जगन्नाथ मिश्रा की तरह आरजेडी अध्यक्ष को भी मिले बेल

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। लालू यादव इलाज करा रहे हैं लेकिन उनकी किडनी ने काम करना कम कर दिया है। रिम्स में लालू

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। लालू यादव इलाज करा रहे हैं लेकिन उनकी किडनी ने काम करना कम कर दिया है। रिम्स में लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी किडनी केवल 37 फ़ीसदी ही काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी ने शनिवार को उनसे मुलाकात की थी। अपने पिता से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव भी उनकी सेहत को लेकर परेशान लिखे थे। लालू यादव की बिगड़ती सेहत को लेकर अब उनके सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी न्यायालय से आरजेडी अध्यक्ष को जमानत पर रिहा करने की गुहार लगाई है। मांझी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ मिश्रा चारा घोटाले में सजायाफ्ता थे लेकिन खराब तबीयत के कारण उन्हें भी जमानत दी गई। ऐसे में अगर लालू यादव को जमानत नहीं मिलती है तो फिर यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता