ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

झारखंड विधानसभा चुनाव का कल आएगा रिजल्ट, उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी, जमशेदपुर पूर्वी सीट पर टिकी है सबकी नजरें

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सोमवार को आएगा. इसकी तैयारी चुनाव आयोग ने पूरी कर ली हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. जैसे-जैसे समय कम होते जा रहा है वैसे ही उम्मी

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सोमवार को आएगा. इसकी तैयारी चुनाव आयोग ने पूरी कर ली हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. जैसे-जैसे समय कम होते जा रहा है वैसे ही उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो रही है. कल उनके किस्मत का फैसला मतदाता करने वाले हैं. वही, सबसे हॉट सीट जमशेपुर पूर्वी पर भी सबकी नजरें टिकी रहेगी. यहां पर रघुवर दास और सरयू राय आमने-सामने हैं. वही, शिकारीपाड़ा और बरहेट से हेमंत सोरेन चुनावी मैदान में हैं. धनवार सीट से जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी चुनावी मैदान में हैं तो सिल्ली से आजसू के सुदेश महतो चुनावी अखाड़े में हैं.

रघुवर और सरयू आमने-सामने

झारखंड विधानसभा का चुनाव तो 81 सीटों पर हुआ है. लेकिन सबकी नजरें जमशेदपुर पूर्वी पर टिकी हुई है. इस सीट पर झारखंड के सीएम रघुवर दास बीजेपी से खड़े हैं तो उनके ही मंत्रिमंडल में मंत्री रहे सरयू राय निर्दलीय यहां से खड़े हैं. वह रघुवर को चुनौती दे रहे हैं. जमशेदपुर पश्चिमी सीट से बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर सरयू ने गुस्से में जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव रघुवर दास के खिलाफ लड़े हैं. मंत्री रहते हुए सरयू कई बार रघुवर के कामों की आलोचना कर चुके हैं. यही कारण रहा है कि रघुवर ने सरयू का टिकट कटवा दिया तो सरयू भी सबक दिखाने के लिए मैदान में उतर गए. 

81 सीटों पर हुआ चुनाव

झारखंड विधानसभा के पांच चरणों में 81 सीटों पर चुनाव हुआ. इस चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटोंं पर सरकार की सहयोगी पार्टी आजसू को किनारा कर चुनाव लड़ी. वही, जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और राजद 7 सीटों पर तीनों ने गठबंधन बनाकर 81 सीटों पर चुनाव लड़ा. इस गठबंधन ने हेमंत सोरेन को सीएम कैंडिडेट पहले ही घोषित कर रखा हैं. बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा. बीजेपी की सरकार में सहयोगी आजसू ने करीब 40 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया.  जदयू ने भी अकेले झारखंड चुनाव में करीब से 40 से अधिक उम्मीदवारों को मैदान में उतारा. इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 23 दिसंबर को होगा.