झारखंड से बड़ी खबर, संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी ने 8 लोगों को रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत नाजुक

झारखंड से बड़ी खबर, संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी ने 8 लोगों को रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत नाजुक

GUMLA: झारखंड के गुमला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की गाड़ी ने 8 लोगों को रौंद दिया। 


इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरूष शामिल है। जबकि 4 लोग घायल हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। इस घटना से कामडारा क्षेत्र इलाके में हड़कंप मच गया है।