ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड:13 करोड़ की लागत से बना पुल 'यास' तूफान को नहीं झेल पाया, MLA विकास मुंडा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

DESK: यास तूफान की वजह से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण नदी में जल स्तर बढ़ गया है। इसी बीच रांची के तमाड़, बुंडू और सोनाहातु को जोड़ने वाला पुल अचानक ध्वस्त हो गया।

झारखंड:13 करोड़ की लागत से बना पुल 'यास' तूफान को नहीं झेल पाया, MLA विकास मुंडा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  यास तूफान की वजह से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण नदी में जल स्तर बढ़ गया है। इसी बीच रांची के तमाड़, बुंडू और सोनाहातु को जोड़ने वाला पुल अचानक ध्वस्त हो गया। कांची नदी पर 13 करोड़ की लागत से तीन साल पहले इस पुल का निर्माण हुआ था। यह पुल यास तूफान को नहीं झेल पाया जिसके कारण हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल बीच से ही टूट गया। इस पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग ने कराया था। 


अचानक पुल को धंस जाने से दोनों तरफ के लोग फंस गये। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के निर्माण में अनियमितता बरती गयी है। पुल के पिलरों को दलदल में ही खड़ा किया गया था जिसकी वजह से नींव कमजोर हुई और यह यास तूफान को नहीं झेल सकी। कुछ लोगों ने बालू के अवैध खनन की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन के कारण ही पुल की नींव खोखली हो गयी जिसके कारण आज पुल धंस गया। लोगों ने बताया कि खनन कार्य में लगे लोगों पर आज तक कार्रवाई नहीं की गयी। ग्रामीण पुल की गुणवत्ता पर अब सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। 


पुल के धंस जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक विकास मुंडा ने पुल का मुआयना किया। विधायक ने सरकार से मांग की है कि इससे पूर्व भी एक पुल गिरा था दोनों का कंस्ट्रक्शन एक ही कंपनी ने किया था। इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। सरकार को दोषी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। विधायक विकास मुंडा ने यह भी कहा कि इससे पहले भी अवैध बालू खनन की वजह से दो पुल ध्वस्त हो चुके हैं यह तीसरा पुल है जो ध्वस्त हुआ है। विधायक ने ध्वस्त हुए पुल का मुआयना किया और इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।