ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में ठंड से 6 लोगों की मौत, इस जगह का पारा पहुंचा 0 डिग्री

RANCHI: झारखंड में ठंड का कहर अब दिखने लगा है. अब तक ठंड से 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के है. परिजनों ने ठंड से मौत का दावा किया है. कई जगहों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में ठंड का कहर अब दिखने लगा है. अब तक ठंड से 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के है. परिजनों ने ठंड से मौत का दावा किया है. कई जगहों पर तामपान कम हो गया है. झारखंड के मैक्लुस्कीगंज का पारा 0 डिग्री तक पहुंच गया. यहां पर लगातार ठंड का कहर जारी है. प्रशासन ने कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है. 

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

गम्हरिया स्टेशन के पास स्थिति कंसारा टोला में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ठंड लगने से हुई है. मरने वालों में गोकुल कंसारी, मोहनलाल कंसारी और सोनू कंसारी शामिल हैं. लोहररदगा के डकटमा गांव में कारू लोहार की मौत हो गई. गुमला के झटनीटली में पूरबा उरांव और खलारी में रामनाथ पासवान की भी ठंड लगने से मौत हो गई.

ओस की बूंद गई जम

कड़ाके की ठंड के कारण तामपान इतना कम हो गया है कि कई जगहों पर खेतों में गिरी ओस की बूंद भी जम जा रही . शुक्रवार को मैक्लुस्कीगंज का पारा शून्य तक पहुंच गया और इस साल का सबसे कम पारा वाला जगह बना. वही, रांची का पारा गिरकर 6.4 डिग्री और कांके का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंच गया है. ठंड को लेकर स्कूलों का समय भी चेंज कर दिया गया है.