ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के पूर्व सांसद जोरावर राम का कोरोना से निधन, ऑक्सीजन नहीं मिल पाने से गई जान

DESK: सोमवार को इलाज के दौरान पलामू के पूर्व सांसद जोरावर राम का निधन हो गया। सांस लेने में ज्यादा परेशानी होने के बाद उन्हें मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल म

झारखंड के पूर्व सांसद जोरावर राम का कोरोना से निधन, ऑक्सीजन नहीं मिल पाने से गई जान
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: सोमवार को इलाज के दौरान पलामू के पूर्व सांसद जोरावर राम का निधन हो गया। सांस लेने में ज्यादा परेशानी होने के बाद उन्हें मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया था। चिकित्सकों ने जब कोरोना की जांच की तब वे संक्रमित पाए गए। पूर्व सांसद को बिना ऑक्सीजन लगाए कर्मचारी निचले तल्ले पर स्थित कोरोना वार्ड में लेकर जा रहे थे तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।


बताया जाता है कि उनका आक्सीजन लेबल 74 हो गया था। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती करने की सलाह दी थी। जिसके बाद अस्पताल का कर्मचारी बिना ऑक्सीजन लगाए ही उन्हें निचले तल्ले स्थित कोविड वार्ड में शिफ्ट कराने लगे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। 


बताया जाता है कि यदि ऑक्सीजन लगा रहता तो उनकी जान बच सकती थी। दिवंगत पूर्व सांसद लंबे दिनों से बीमार चल रहे थे उन्होंने आज मंगलवार को रांची ले जाने की बात कही थी। परिजन उन्हें रांची ले जाने की तैयारी में भी थे। लेकिन उससे पहले ही सोमवार को उनकी मौत हो गयी। एकीकृत बिहार में साल 1977 में वे कारा व उत्पाद मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद साल 1989 में वे जनता दल के प्रत्याशी के तौर पर पलामू संसदीय क्षेत्र से जीते थे। सोमवार को इलाज के दौरान पलामू के पूर्व सांसद जोरावर राम का निधन हो गया