झारखंड के किसान ने उगाया विश्व का सबसे महंगा आम, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

झारखंड के किसान ने उगाया विश्व का सबसे महंगा आम, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

JAMTARA: साइबर क्राइम के लिए मशहूर झारखंड का जामताड़ा इन दिनों एक दूसरे कारण से चर्चा में आ गया है। जामताड़ा के रहने वाले दो भाइयों ने विश्व के सबसे महंगे आम मियाजाकी को उगाकर कमाल कर दिया है। एक किलो आम की कीमत इतनी है कि उसे जानकर हर कोई हैरान है। ढाई लाख रुपए प्रतिकिलो तक बिकने वाले इस आम को सफलतापूर्वक उगाकर दोनों भाई सुर्खियां बटोर रहे हैं। 


दरअसल, जामताड़ा के अंबा गांव के रहने वाले दो भाई अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने विश्व के सबसे महंगे आम मियाजाकी को उगाकर बड़ा कारनामा कर दिया है। दोनों भाइयों ने अपने बगीचे में मियाजाकी प्रजाति का आम उगाया है जो दिखने में काफी खूबसूरत के साथ साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जिसके कारण यह आम ढाई सौ रूपए किलो तक बिकता है। मियाजाकी आम की सबसे ज्यादा खेती जापान में होती है हालांकि, धीरे-धीरे अब इसकी खेती भारत में भी शुरू हो गई है।
 
 

जानकारी के मुताबिक, इस आम का साइज काफी बड़ा होता है, जब यह आम पक जाता है तो एक एक आम का वजन नौ सौ ग्राम तक पहुंच जाता है। दोनों भाइयों ने अपने बगीचे में 7 पेड़ लगा रखें हैं जिनमें से तीन पेड़ों में फल लगे हुए हैं। इसके साथ ही दोनों भाइयों के बगीचे में अन्य किस्मों के आम के पेड़ भी हैं। महंगे आम की लगभग सभी किस्में दोनों भाइयों के बगीचे में हैं।