ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

जंगलों में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 3 जवान शहीद, 2 की हालत नाजुक

WEST SINGHBHUM: बड़ी खबर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से सामने आ रही है, जहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है और दो जवान गंभीर रु

 जंगलों में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 3 जवान शहीद, 2 की हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

WEST SINGHBHUM:  बड़ी खबर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से सामने आ रही है, जहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है और दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. गंभीर रुप से घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस की विशेष इकाई झारखंड जगुआर के जवान पश्चिम सिंहभूम जिले के होयाहातु गांव में गश्त लगा रहे थे. इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ और इसमें झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए, वहीं झारखंड जगुआर के एक जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गए. 

नक्सल-ट्रिगर आईईडी विस्फोट के बाद पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. झारखंड पुलिस के जवानों के साथ ही साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं.

शहीद जवानों में देवेंद्र कुमार पंडित, हरद्वार शाह और किरण सुरीन शामिल है. देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्‌डा), हरद्वार (पलामू) और किरण (सिमडेगा) के रहने वाले थे. जबकि घायलों में खूंटी के दीप टोपनो और लातेहार के निक्कू उरांव शामिल हैं.