ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

पालतू कुत्ते को चोट लगी तो पागल हुई मालकिन, गुस्से में दो बहनों को ब्‍लेड से काटा

HAZARIBAGH : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया. मामला झारखंड के हजारीबाग का है, जहां पालतू कुत्ते को चोट लगने से पागल हुई मालकिन ने दो सगी बहनों को ब्‍लेड

पालतू कुत्ते को चोट लगी तो पागल हुई मालकिन, गुस्से में दो बहनों को ब्‍लेड से काटा
First Bihar
2 मिनट

HAZARIBAGH : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया. मामला झारखंड के हजारीबाग का है, जहां पालतू कुत्ते को चोट लगने से पागल हुई मालकिन ने दो सगी बहनों को ब्‍लेड से काटकर छलनी कर दिया. दोनों बच्चियां उसके घर में काम करती हैं. दोनों बहनों के साथ हुई इस क्रूरता से घर के लोग भी काफी हैरान हैं. मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


मामला झारखंड के हजारीबाग का है,  एक मालकिन ने अपने पालतू कुत्ते को चोट लगने पर घर में काम करने वाली दो सगी बहनों को ब्‍लेड से काट दिया. पीड़ित बच्चियों के पिता बीरेंद्र यादव के मुताबिक आरोपी महिला दोनों बहनों को पढ़ाने के नाम पर हजारीबाग ले गई थी और वहां दोनों से काम करा रही थी. इन मासूम बच्चियों की मां पुष्पा देवी ने कहा कि हमने कभी भी अपनी बेटी को काम के लिए नहीं भेजा था. अमित नाम के एक व्यक्ति ने मेरे पति बीरेंद्र यादव से कहा कि हजारीबाग में मेरी मां अकेले रहती है और अपनी बेटियों को उनके साथ रहने को भेज दो, वहां उनकी अच्छी पढ़ाई भी हो जाएगी. 


पीड़ित बच्चियों के माता-पिता खेलगांव थाने क्षेत्र के लालगंज महुवा टोली में एस्बेस्ट्स के घर में रहते हैं. उन्हें रोजाना 250 रुपये रोज मेहनताना मिलता है. इसी में पूरे परिवार का गुजारा होता है. बीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि जिस महिला के पास उन्होंने अपनी बच्ची को पढ़ने के लिए भेजा था. वज महिला एक पालतू कुत्ता को रखी है. उसी कुत्ते को चोट लगने के बाद महिला ने बच्चियों को ब्लेड से काटकर लहूलुहान कर दिया. 

टैग्स