ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर

DESK : एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से काटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जाता है कि डायन होने के शक में घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं हत्या करने

एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से काटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जाता है कि डायन होने के शक में घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया. दोनों आरोपी मृतकों के रिश्तेदार लगते हैं. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


घटना झारखंड के गुमला की है. लूटो गांव में 55 साल के बंधन उरांव, उसकी पत्नी सोमारी देवी और 40 साल की बहू की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि डायन होने के शक में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई. घटना 25 सितंबर की है. 


मिली जानकारी के अनुसार, बंधन उरांव की पत्नी सोमारी देवी झाड़-फूंक का काम करती थीं. इसी दौरान उनका विवाद उनके भतीजे बिपता उरांव और जुलू उरांव से हो गया. इसके बाद दोनों ने मिलकर तीनों की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है.