ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

गांव में बाघ आने के बाद भी स्कूल में पढ़ाई करने जा रहे बच्चे, परिजन तीर धनुष लेकर कर रहे पहरेदारी

GHATSHILA: झारखंड के एक स्कूल में कई दिनों से तीर धनुष की सुरक्षा में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. अभिभावक स्कूल के बाहर तीर धनुष लेकर चार दिनों से पढ़ाई के दौरान पहरेदारी कर रहे ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GHATSHILA: झारखंड के एक स्कूल में कई दिनों से तीर धनुष की सुरक्षा में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. अभिभावक स्कूल के बाहर तीर धनुष लेकर चार दिनों से पढ़ाई के दौरान पहरेदारी कर रहे हैं. जिसके बाद स्कूल में पढ़ाई हो रही है. यह स्कूल घाटशीला जिले के मिर्गीटांड़ गांव की है. 

कई दिनों से स्कूल था बंद

बाघ आने की सूचना के बाद गांव का स्कूल चार दिनों तक बंद रहा था. लेकिन ग्रामीणों ने तय किया कि कब तक स्कूल को बंद रखा जाएगा. इसके बाद परिजनों ने शिक्षकों से बात कर बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया और खुद वह तीन धनुष लेकर निगरानी करने लगे. जिससे बच्चों का जो डर था वह कम हुआ और बच्चे पढ़ाई करने लगे. इस तरह से निगरानी का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है. 

गांव में बाघ आने से दहशत में लोग

बताया जा रहा है झाटीझरना और कालचिती पंचायत के दर्जनों गांवों में बाघ के आने की सूचना पर लोगों में दशहत का माहौल बना हैं. डर से ग्रामीणों ने मवेशियों को चरने के लिए बाहर नहीं छोड़ रहे हैं. लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं. यह स्थिति दस दिनों से बनी हुई है. वही, वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि बाघ फिर से वापस चला गया है. लेकिन लोगों में डर अभी भी बना हैं.


कई मवेशियों पर बाघ कर चुका है हमला

घटना के बारे में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी कि उनके मवेशियों पर रोज कोई जानवर हमला कर रहा है. जिसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने जांच पड़ताल किया तो वह बाघ के पंजे के निशान मिला. बाघ की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की लोगों को सलाह दी.