झारखंड के 8 IPS अधिकारियों का तबादला, देखिए.. पूरी लिस्ट

झारखंड के 8 IPS अधिकारियों का तबादला, देखिए.. पूरी लिस्ट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है। हेमंत सरकार ने एकसाथ 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सरकार ने अनिल पलटा को होमगार्ड और गृह रक्षा वाहिनी का डीजी बनाया है। वहीं अनुराग गुप्ता को अपराध अनुसंधान विभाग के डीजी पद पर तबादला किया गया है। रांची के आईजी पंकज कंबोज को एसीबी का आईजी बनाया बनाया गया है जबकि अनूप बिरथरे को रांची के डीआईजी बनाया गया है।


हेमंत सरकार ने जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रशांत सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया है। पदस्थापन का इंतजार कर रहे मनोज कौशिक को आईजी मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है। मनोज कौशिक को प्रभात कुमार के अवकाश अवधि तक आईजी प्रोविजन का प्रभार दिया गया है। एएसपी मुख्यालय गिरिडीह के पद पर तैनात हरीश बिन जमा को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। वहीं एएसपी सिटी जमशेदपुर के पद पर तैनात शुभांशु जैन को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है।