ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Jharkhand Crime News: जामताड़ा में चावल तस्करी का बड़ा खुलासा, बांग्लादेश लिखे बोरे में की जा रही थी पैकेजिंग

JAMTARA: झारखंड के जामताड़ा में चावल तस्करी का खुलासा हुआ है। बांग्लादेश लिखे बोरे में चावल को पैक किया जा रहा था। इस काम में मजदूर लगे हुए थे। इस बात की गुप्त सूचना जिला आपूर

Jharkhand Crime News: जामताड़ा में चावल तस्करी का बड़ा खुलासा, बांग्लादेश लिखे बोरे में की जा रही थी पैकेजिंग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMTARA: झारखंड के जामताड़ा में चावल तस्करी का खुलासा हुआ है। बांग्लादेश लिखे बोरे में चावल को पैक किया जा रहा था। इस काम में मजदूर लगे हुए थे। इस बात की गुप्त सूचना जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मिली जिसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ एक टीम  बनाई गयी जिसके बाद बेना स्थित रामेश्वर राइस मिल में छापेमारी की गयी। जहां मजदूर रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश लिखे बोरे में चावल पैक कर रहे थे। 


टीम ने छापेमारी कर मजदूरों को पकड़ लिया वही राइस मिल को सील किया गया। वही राइस मिल से एक ट्रक को भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई अवैध चावल व्यापार को रोकने और स्थानीय बाजार में मिलावटी चावल की आपूर्ति को रोकने के लिए की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मिल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 


बांग्लादेश के बोरों में चावल की पैकेजिंग अवैध है, क्योंकि यह संभवतः भारत में आयातित या पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के चावल को गलत तरीके से बेचने का प्रयास हो सकता है। उपभोक्ताओं को चावल खरीदते समय पैकेट पर लिखे विवरणों की जांच करनी चाहिए और संदिग्ध पैकेजिंग वाले चावल से बचना चाहिए। वही सरकार को अवैध व्यापार और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण रखने के लिए कड़ी निगरानी रखनी चाहिए। जबकि व्यापारियों को कानूनी नियमों का पालन करना चाहिए और अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। 


यह महत्वपूर्ण है कि इस मामले की पूरी जांच हो और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। मामले पर जामताड़ा के विधायक और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो जानकारी उनके संज्ञान में आई है उसके अनुसार इस गिरोह के तार बांग्लादेश से जुड़े होने की आशंका है। इस दिशा में भी गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को भी आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।