ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

झारखंड चुनाव में अकेले उतर सकती है लोजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार पटना आ रहे हैं चिराग पासवान

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में अकेले उतर सकती है। एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन के तहत झारखंड चुनाव ल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में अकेले उतर सकती है। एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन के तहत झारखंड चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन अगर बातचीत नहीं बनी तो लोक जनशक्ति पार्टी अकेले झारखंड में कुछ सीटों पर उम्मीदवार दे सकती है। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सांसद चिराग पासवान पहली बार आज पटना पहुंच रहे हैं। चिराग पासवान आज दोपहर बाद पटना पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए एलजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त तैयारी की है। पटना एयरपोर्ट पर चिराग पासवान का भव्य स्वागत करने की तैयारी है। 


पटना एयरपोर्ट से चिराग पासवान सीधे पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। एलजेपी अध्यक्ष पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात कर पार्टी और संगठन पर चर्चा करेंगे।  चिराग पासवान आज पूरे दिन पटना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सोमवार को चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के लिए पटना से रवाना हो जाएंगे। 


चिराग पासवान 12 नवंबर को देवघर में बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। एलजेपी अध्यक्ष झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के रणनीति पर देवघर में ही झारखंड के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।