Jharkhand: चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर ED की रेड: झारखंड, बिहार, हरियाणा समेत कई जगहों पर छापा

 Jharkhand: चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर ED की रेड:  झारखंड, बिहार, हरियाणा समेत कई जगहों पर छापा

Ranchi: झारखंड चर्चित इंजीनियर और सरकार के बड़े नेताओं के सबसे भरोसेमंद अधिकारी वीरेंद्र कुमार राम के घर ईडी ने छापा मारा है। टीम ने कुल 24 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। 


मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने वीरेंद्र राम के रांची, दिल्ली, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर और आदित्यपुर स्थित ठिकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि ईडी ने वीरेंद्र राम की महंगी गाड़ियों और अकूत संपत्ति के पुख्ता सुराग जुटाए हैं।


मालूम हो कि, वीरेंद्र राम का झारखंड के भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार में कई बड़े नेताओं के साथ करीबी संबंध रहे हैं।  


आपको बताते चलें कि, इससे पहले  2019 में एक कार्रवाई के दौरान वीरेंद्र राम अधीनस्थ काम करने वाले एक इंजीनियर के पास से 2 लाख रुपये मिले थे। कहा जाता है कि उस समय जब्त किए गये पैसे भी वीरेंद्र राम के ही थे। ईडी ने उसी समय वीरेंद्र राम के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया था।