ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

JDU विधायक गोपाल मंडल के साले ने किया सरेंडर, होटल बिग डैडी गोलीकांड में था फरार

BHAGALPUR: होटल बिग डैडी गोलीकांड में फरार चल रहे जेडीयू विधायक गोपालमंडल के साले दिलीप मंडल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दिलीप मंडल अपने रिश्तेदारों के साथ नाटकीय ढंग से भागलपुर क

JDU विधायक गोपाल मंडल के साले ने किया सरेंडर, होटल बिग डैडी गोलीकांड में था फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: होटल बिग डैडी गोलीकांड में फरार चल रहे जेडीयू विधायक गोपालमंडल के साले दिलीप मंडल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दिलीप मंडल अपने रिश्तेदारों के साथ नाटकीय ढंग से भागलपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पहुंचा और सरेंडर कर दिया। गोलीकांड में नामजद होने के बाद से जेडीयू विधायक का साला फरार चल रहा था।


दरअसल, पिछले साल 12 दिसंबर को जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष कुमार के होटल बिग डैडी परिसर के पास बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर लाल बहादुर शास्त्री, उनकी पत्नी माधुरी प्रसाद और शरत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


घायल प्रापर्टी डीलर के बयान पर इस मामले में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, उनके बेटे आशीष, विधायक के साले दिलीप मंडल समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में अधिकांश आरोपी बेल पर हैं जबकि जेडीयू विधायक का साला दिलीप मंडल गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर भाग रहा था। पुलिस की दबिश से परेशान होकर गुरुवार को दिलीप मंडल नाटकीय ढंग से कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया।