ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

JDU सांसद और उनके पति को जान से मारने की साजिश नाकाम, पिस्टल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

SIWAN : जेडीयू सांसद और उनके पति को जान से मारने पहुंचे तीन हमलावरों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार, तीनों हमलावर सांसद और उनक

JDU सांसद और उनके पति को जान से मारने की साजिश नाकाम, पिस्टल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : जेडीयू सांसद और उनके पति को जान से मारने पहुंचे तीन हमलावरों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार, तीनों हमलावर सांसद और उनके पति पर गोली चलाने ही वाले थे तभी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. 


बताया जा रहा है कि सीवान की जदयू सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह को मारने आए तीन युवकों को उनके सुरक्षा गार्डों ने धर दबोचा है. सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामुडा गांव में गुरुवार की रात करीब 10 बजे तीन की संख्या में अपराधी पिस्टल लेकर सांसद के घर पहुंचे थे तभी उन्हें पकड़ लिया गया. पकड़े गए युवकों में एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला के अवधेश सिंह का बेटा राहुल कुमार सिंह,  मनोज सिंह का बेटा अभिषेक सिंह और डेराराय के बंगरा के कामेश्वर सिंह का बेटा भानु प्रताप सिंह शामिल हैं. तीनों के पास से 315 बोर का एक पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. 


इस संबंध में सांसद के पति अजय सिंह ने बताया कि घर में नवरात्रि का कलश रखा गया है. रात 10 बजे पति-पत्नी पूजा करने के बाद बाहर निकले. तभी, वंहां एक बाइक पर सवार तीनों युवक पहुंचे. वे शराब के नशे में थे. तभी राहुल उनके पास चला आया जबकि दो अन्य युवकों ने पिस्टल निकालकर उनलोगों पर फायरिंग करना चाहा. यह देख सुरक्षा गार्डो ने युवकों को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. 


पुलिस ने पहुंच तीनों को हिरासत में लेकर थाने गई है. हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता