ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

JDU एमएलसी बलियावी को धमकी देने वाले के तार पटना से जुड़े, खुद को बताया था छोटा शकील का भाई

PATNA : जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को फोन कर जान से मारने की धमकी देने वाले के तार पटना और बिहार से ही जुड़ रहे हैं. मामला दर्ज होने के बाद पुलिन ने जब नंबर की

JDU एमएलसी बलियावी को धमकी देने वाले के तार पटना से जुड़े, खुद को बताया था छोटा शकील का भाई
Anamika
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को फोन कर जान से मारने की धमकी देने वाले के तार पटना और बिहार से ही जुड़ रहे हैं. मामला दर्ज होने के बाद पुलिन ने जब नंबर की जांच की तो पता चला कि उनमें से कुछ नंबरों से बिहार और पटना में भी कॉल गए थे. 

खुद को छोटा शकील का भाई बोलकर बलियावी को धमकी देने वाले की डिटेल पुलिस ने निकाल ली है. जांच में पता चला है कि जिन नंबरों से उन्हें धमकी दी गई है वे सभी सिम कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू और बंगाल के नाम-पता पर लिए गए हैं. नंबर का लोकेशन ओडिशा और बंगाल मिला है. यानि की ओडिशा और बंगाल से उन्हें छोटा शाकील का भाई बताकर फोन किया गया. 

बता दें कि जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को  कई बार फोन कॉल आए और फोन करने वाले शख्स ने खुद को छोटा शकील का भाई बताते हुए उन्हें धमकी दी थी. जिसके बाद बलियावी की तरफ से पटना के कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.जेडीयू विधान पार्षद को इसके पहले 17 नवंबर के दिन  13 अलग अलग नंबर से फोन कॉल आए थे और उन्हें धमकी दी गई थी. लेकिन रविवार को उन्हें जिस नंबर से फोन आया उस शख्स ने खुद को डॉन छोटा शकील का भाई बताते हुए धमकी दी. गुलाम रसूल बलियावी को धमकी देने वाले शख्स ने कहा था कि बीजेपी और संघ के लोगों के साथ उठना बैठना बंद कर दो वरना तुम्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.