ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

अपराधियों का एनकाउंटर करेंगे JDU विधायक गोपाल मंडल, कहा- 4-5 लाइसेंसी हथियार रखते हैं, जरूरत पड़ने पर 'ठोक' देंगे

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक विवादास्पद बयान दिया है. विधानसभा के बाहर पत्र

अपराधियों का एनकाउंटर करेंगे JDU विधायक गोपाल मंडल, कहा- 4-5 लाइसेंसी हथियार रखते हैं, जरूरत पड़ने पर 'ठोक' देंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक विवादास्पद बयान दिया है. विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान गोपाल मंडल ने कहा है कि वह अपराधियों का सफाया कर देंगे. यानी कि जेडीयू के विधायक बिहार में क्राइम कंट्रोल करने के लिए गोली का जवाब गोली से देने की सोच रहे हैं.


गुरूवार को विधानसभा के बाहर जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि " मैं अपराधी से नहीं डरता हूं. मैं तैयारी के साथ चलता हूं. मैं 4-5 लाइसेंसी हथियार लेकर चलता हूं. जरूरत पड़ने पर मैं उसका यूज भी करूंगा. मेरे सामने अगर कोई भी क्रिमिनल गुंडागर्दी करेगा तो हम भी हथियार का उपयोग करेंगे. अगर कोई बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देगा या कानून को हाथ में लेगा तो हम क्या चूक जायेंगे !"


गोपाल मंडल ने कहा कि "भागलपुर जिले को मैं कंट्रोल करता हूं. भागलपुर में अपराधी हमको जानते हैं. मैं अपराधियों को  जनता हूं. इसलिए वहां अपराध कम है. मैं जिला को कंट्रोल करता हूं." सुशासन पर बोलते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि "बिहार में नीतीश मॉडल चलेगा, यहां योगी मॉडल नहीं चलेगा. योगी मॉडल उत्तर प्रदेश में चलेगा."


जेडीयू के विधायक ने ये भी कहा कि "मैं भी मंत्री बनना चाहता हूं. अभी 4 से 5 डिपार्टमेंट खाली हैं. मुख्यमंत्री हमको भी मंत्री बना सकते हैं." बिहपुर सीट से बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को धमकी देने वाले मामले पर गोपाल मंडल ने कहा कि "वो गलत आदमी के साथ नागरिक अभिनन्दन मना रहे थे. उसको तो मैंने चुनाव जिताया. उसके ऊपर आज कोई खतरा नहीं है. मैंने अपने ममेरे भारी को हराकर उसे चुनाव जिताया."



टैग्स