ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

JDU में विलय से पहले साथ ली कोरोना की वैक्सीन, वशिष्ट के साथ पहुंचे कुशवाहा

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय को चंद दिन बचे हुए हैं लेकिन उपेंद्र कुशवाहा अभी से ही जेडीयू के नेताओं के साथ हर जगह दिखाई दे रहे हैं. उपेंद्र

JDU में विलय से पहले साथ ली कोरोना की वैक्सीन, वशिष्ट के साथ पहुंचे कुशवाहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय को चंद दिन बचे हुए हैं लेकिन उपेंद्र कुशवाहा अभी से ही जेडीयू के नेताओं के साथ हर जगह दिखाई दे रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू में विलय से पहले कोरोना की वैक्सीन भी पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ ली है. उपेंद्र कुशवाहा और वशिष्ठ नारायण सिंह आज पटना के आईजीआईएमएस हॉस्पिटल पहुंचे और कोरोना की वैक्सीन ली.


इस दौरान कुशवाहा वशिष्ठ नारायण सिंह से बातचीत भी करते रहे. आपको याद दिला दें कि उपेंद्र कुशवाहा पिछले दिनों नीतीश कुमार से मिलने जब मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे तो वशिष्ठ नारायण सिंह भी उनके साथ थे. कुशवाहा को जेडीयू में लाने और उनकी पार्टी का जेडीयू में विलय कराने को लेकर वशिष्ठ नारायण सिंह लगातार काम कर रहे हैं. 13 और 14 मार्च को कुशवाहा ने अपनी पार्टी रालोसपा की प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, इसी बैठक में विलय के प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी.


विलय के प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद या इसके फैसले के लिए उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मसले पर आगे का वक्त तय किया जाएगा और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का औपचारिक तौर पर जेडीयू में विलय हो जाएगा. 

टैग्स