ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

JDU में जल्द होगी बड़ी टूट, राजद का दावा... कई बड़े नेता RJD में होंगे शामिल

PATNA : पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होते ही एक बार फिर से जोड़ तोड़ की सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल शाम ही गुवाहाटी पहुंच चुके हैं और अब असम में राज

JDU में जल्द होगी बड़ी टूट, राजद का दावा... कई बड़े नेता RJD में होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होते ही एक बार फिर से जोड़ तोड़ की सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल शाम ही गुवाहाटी पहुंच चुके हैं और अब असम में राजद के विस्तार समेत चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. कल तेजस्वी के गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत भी हुआ था जिसके बाद राजद का बड़ा बयान सामने आया है. 


राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि जिस तरह से देश भर में जनता तेजस्वी यादव के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है, उससे यह साफ़ जाहिर होता है कि असम और बंगाल में होने वाले चुनाव में राजद को भी जनता मौका देगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि असम और बंगाल में जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है. जनता दल यूनाइटेड का पूरा कुनबा आरजेडी में शामिल हो जाएगा और जदयू का झंडा ढोने वाला भी कोई नहीं बचेगा. 


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही राजद सरकार नहीं बना सकी लेकिन असम और बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजद ने भी कमर कस ली है. वहां के स्थानीय दलों, वाम दलों और कांग्रेस से बातचीत कर चुनावी रणनीति बनाने तेजस्वी यादव गुवाहाटी पहुंचे हैं.

टैग्स