ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Elections : सहनी के लिए तेजस्वी ने अपने कैंडिडेट को पार्टी से निकाला, अब गौड़ा बौराम सीट पर किसे समर्थन देंगे लालू यादव हो गया क्लियर Bihar Election 2025: PM मोदी के कैमूर दौरे की तैयारी तेज, इस दिन विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित Bihar Election 2025: ‘बंटना नहीं है, अगर बंटेंगे तो कटेंगे.. याद रखिएगा’, सीएम योगी ने अप्पू, पप्पू और टप्पू से बिहार के लोगों को किया सावधान Bihar News: बिहार चुनाव के बीच EOU का बड़ा एक्शन, इतने AI जेनरेटेड फेक वीडियो को किया ब्लॉक; रडार पर कई YouTube चैनल्स Anant Singh Arrest : 14 दिन के लिए जेल में बंद अनंत सिंह से नहीं होगी किसी की भी मुलाकात, खास सुविधाएं नहीं मिलेंगी Bihar BSSC Stenographer Recruitment 2025: बिहार में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, BSSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती; जानें कैसे करें आवेदन? Dularchand Yadav Murder : टाल में कहां से आया रेलवे का पत्थर होगी जांच, मोकामा में बोले ललन सिंह -अनंत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया Bihar Election 2025: भागलपुर में नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- “पहले की सरकार फालतू थी, अब हर घर में रोशनी और सुरक्षा” Dularchand Yadav murder : दुलारचंद की हत्या से पहले कुर्ता खोलते हुए वीडियो आया सामने,सोशल मीडिया पर वायरल इस सबूत से होगा दूध का दूध और पानी का पानी Bihar Crime News: हॉस्टल में नौंवी के छात्र का शव फंदे से लटकता मिला, इलाके में सनसनी

जातीय गणना रिपोर्ट पर बोले आरसीपी..बिहार में सबसे बड़ी आबादी अतिपिछड़ों की है, इसलिए पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदले राजद

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 02 Oct 2023 04:40:18 PM IST

जातीय गणना रिपोर्ट पर बोले आरसीपी..बिहार में सबसे बड़ी आबादी अतिपिछड़ों की है, इसलिए पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदले राजद

- फ़ोटो

NALANDA: बिहार सरकार ने जातीय गणना की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है। नीतीश सरकार ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर जातीय गणना के आंकड़ों को सार्वजनिक कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय जनगणना का डेटा पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज पूज्य महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। इस दिन नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना का आंकड़ा पेश किया है। इससे क्या होगा? 


सभी लोग जानते है। बिहार में अतिपिछड़ा की आबादी सबसे ज्यादा है जो सामने निकलकर आया है। इसलिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चाहिये की वो अपना प्रदेश अध्यक्ष को बदल दें। नीतीश कुमार को लगता था कि जातीय जनगणना से जितनी भी बुराई है सब दूर हो जाएगा। इस जातीय जनगणना से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। बिहार में रोजगार की जरूरत हैं। जबतक युवक और युवती को रोजगार नहीं मिलेगी तब तक कोई भी गणना से कोई फायदा नहीं होने वाला है। 


नालंदा में भाजपा के कार्यकर्ता को गोली मारे जाने पर कहा कि बिहार में अब कोई कानून का राज नहीं है जबसे राजद के साथ गठबंधन हुआ है तब से अपराधी खुलेआम सड़क पर पिस्तौल लेकर घूम रहे हैं और लोगो को गोली मार रहे हैं। बिहार में अपराधियों का मनोबल इस महागठबंधन में काफी बढ़ गया है। 500 करोड़ से ज्यादा का खर्च हुआ इस आंकड़ों को लेकर बिहार की जनता क्या करेगी। आरसीपी सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी आबादी अतिपिछड़ा समाज की है आरजेडी को सबसे पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को बदल लेना चाहिए। बिहार में कोई राजनीतिक समीकरण नहीं होगा। आरसीपी ने कहा कि बिहार में मूल समस्या गरीबी और बेरोजगारी है इस पर काम क्यों नहीं हो रहा है। जातीय गणना से किसकों क्या फायदा मिलेगा यह देखने वाली बात होगी।