ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

'जनता कर्फ्यू' के बीच सोशल मीडिया में अवतरित हुए चिराग पासवान, बोले- मम्मी-पापा के साथ घर पर हूं

PATNA : पूरे देश में कोरोना का खौफ बढ़ते जा रहा है। कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों में लगातार इजाफा होते जा रहा है।बिहार में भी कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद एक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पूरे देश में कोरोना का खौफ बढ़ते जा रहा है। कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों में लगातार इजाफा होते जा रहा है।बिहार में भी कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद एक मरीज की मौत की खबर से पूरे बिहार में भी अब कोरोना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। पटना भी लॉक डाउन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में पीएम मोदी के आह्वावान पर बुलाए गए जनता कर्फ्यू को अभूतपूर्व सफलता मिली है। देश की सड़के सूनी हो गयी हैं, पटना में भी एक आदमी सड़क पर नजर नहीं आया। इस बीच एलजेपी सुप्रीमो सोशल चिराग पासवान के सोशल मीडिया पर अवतरित हो कोरोना के खिलाफ इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पूरे देश को धन्यवाद दिया है।


चिराग पासवान ने कहा है कि जनता कर्फ्यू के सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद। कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में भारतवासियों ने जिस तरह का जज्बॉ दिखाया है। उसकी सराहना करनी पड़ेगी। पूरे देश ने जागरूकता का प्रदर्शन करते हुए जनता कर्फ्यू को पूरा सपोर्ट दिया है। उन्होनें कहा कि जनता कर्फ्यू के बीच मैं भी अपने मम्मी-पापा के साथ घर में हूं और भी रहें। उन्होनें अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ्य रहेगा भारत तभी तो आगे बढ़ेगा भारत।


बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में अबतक सात लोगों की मौत हो गयी है। कोरोना वायरस का संक्रमित लोगों की संख्या 350 से उपर पहुंच चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अभूतपूर्व कदम उठा रही है। केंद्र सरकार ने देश भर में मेट्रो सेवाओं को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो, लखनऊ मेट्रो, नोएडा मेट्रो, कोलकाता मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, बेंगलुरु मेट्रो बंद हो गया है। दिल्ली मेट्रो 31 मार्च अब कोई सेवा नहीं देगी।

टैग्स