ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

जानलेवा बना कोहरा : एक्सप्रेस वे पर टकराई 25 गाड़ियां, 1 की मौत

DELHI : मकर संक्रांति के बाद दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला है. इसी दौरान दिल्ली के गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल

जानलेवा बना कोहरा : एक्सप्रेस वे पर टकराई 25 गाड़ियां, 1 की मौत
Anamika
2 मिनट

DELHI : मकर संक्रांति के बाद दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला है. इसी दौरान दिल्ली के गाजियाबाद में  ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. जिसमें मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.. 

हादसे के बाद मौके पर पहुंच पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर कई छोटी-बड़ी गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया. 

बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है. वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि वे कोहरे के दौरान बेहद सावधानी से वाहन चलाएं. रास्ते में बाएं चलें, डीपर का इस्तेमाल करें और धीरे-धीरे यात्रा करें.