Bihar Election 2025 : सवालों के घेरे में RJD कैंडिडेट लल्लू मुखिया ! ललन सिंह के रोड शो में जाना और JDU प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर युवक को दी गई तालिबानी सजा ...बेरहमी से की गई पिटाई Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट Bihar Assembly Elections 2025 : पहली बार वोट डालने जा रहे तो इन बातों का रखें ध्यान, पोलिंग स्टेशन पर भूल कर न करें ये गलती Bihar Election 2025: ‘यूपी में सरकार बदली तो योगी का बुलडोजर छीन लेंगे’, बिहार की चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव Bihar Election 2025: ‘यूपी में सरकार बदली तो योगी का बुलडोजर छीन लेंगे’, बिहार की चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव Bihar Political History: जानिए पहली बार कब हुए थे विधानसभा के चुनाव, कौन बनें थे बिहार के पहले प्रधानमंत्री? Bihar Election : बिहार चुनाव 2025 में वोटिंग बढ़ाने के लिए रैपिडो दे रहा मुफ्त बाइक टैक्सी राइड्स, आपको भी उठाना है सुविधा का लाभ तो याद करना होगा यह कूपन कोड 8th Pay Commission : 8वां वेतन आयोग गठित: 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों की वेतन संरचना में बदलाव की तैयारी, सरकार ने जारी की नई सरकार की नई अधिसूचना Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम
1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sun, 20 Aug 2023 09:26:52 PM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
DESK: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान का हरियाणा में जोरदार स्वागत किया गया। रोहतक में रहने वाले बिहारी प्रवासियों द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के लोगों को आज भी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है। दुनियां के किसी भी देश में चले जाईए या फिर देश के किसी प्रदेश में चले जाईए वहां बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग मिल जाएंगे।
चिराग पासवान ने कहा कि देश के किसी भी कोने में जाता हूं वहां भारी संख्या में बिहार के लोग मिल जाते हैं। आईएएस आईपीएस ऑफिसर सबसे ज्यादा बिहार के लोग बनते हैं। हर क्षेत्र में बिहारी आगे हैं उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के लोग आगे हैं तो हमारा बिहार इतना पीछे क्यों है? यह सवाल अपने प्रदेश के नेताओं से पूछने की जरूरत है। खासतौर पर बिहार के लोगों को नीतीश सरकार से सवाल करना चाहिए।
चिराग ने कहा कि आजादी के 76 साल के बाद भी आज भी बिहार को पिछड़ा प्रदेश कहा जाता है। आज भी हमलोगों को स्वास्थ्य सेवा के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। कोई अपना परिवार छोड़कर दूसरे प्रदेशों में नहीं जाना चाहता है। जब हम दूसरे राज्यों में जाते हैं तो वहां पर हमें अपमानित किया जाता है। ऐ बिहारी और भईया कहकर संबोधित किया जाता है। बिहारियों को अपमानित किया जाता है। मुंबई में बिहारियों को पीटा गया। दूसरे प्रदेशों में बिहारियों की हत्या कर दी गई लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार खामोश बैठे रहते हैं एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।
चिराग ने कहा कि मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गयी। हमारे मुख्यमंत्री ने डेढ़ महीने तक मुंह नहीं खोला। जब तक सुशांत के पिता जी ने सीबीआई जांच की मांग नहीं की तब तक नीतीश कुमार ने इस पर आवाज तक उठाने का काम नहीं किया। आज यूक्रेन में जब बच्चे फंसे हुए थे तब नीतीश कुमार ने कहा था कि हमकों तो पता ही नहीं कि इतना बच्चा यूक्रेन में है। कितने बिहारी दूसरे प्रदेश में इस बात की जानकारी तक बिहार सरकार के पास नहीं है। इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।