ब्रेकिंग
दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, अर्द्ध निर्मित पिस्टल और पाट्स बरामद, 2 गिरफ्तार

JAMUI: जमुई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मिनी गन फैक्ट्री में देसी कट्टा और पिस्टल बनाये जा रहे थे। जिसकी खबर इला

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, अर्द्ध निर्मित पिस्टल और पाट्स बरामद, 2 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मिनी गन फैक्ट्री में देसी कट्टा और पिस्टल बनाये जा रहे थे। जिसकी खबर इलाके के लोगों को भी नहीं थी। जमुई एसपी को इस बात की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी की गयी।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने अर्धनिर्मित पिस्टल, ड्रिल मशीन, लेथ मशीन और हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। वही इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। मुंगेर के कासिम बाजार निवासी बाबू शर्मा और लखीसराय के खैरा निवासी राजेश मिस्त्री को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 


एसपी प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने नगर थाना क्षेत्र स्थित मां अम्बे रिबोरिंग इंजीनियरिंग वर्कशॉप में छापेमारी की। जिसके बाद मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि लेथ वर्कशॉप से 30 अर्धनिर्मित पिस्टल भी बरामद किया गया है। इन हथियारों का उपयोग पंचायत चुनाव में करने की तैयारी थी ताकि चुनाव में दहशत फैलाया जा सके। इस मामले में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।  

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, अर्द्ध निर्मित पिस्टल और पाट्स बरामद, 2 गिरफ्तार