1st Bihar Published by: Updated Jul 18, 2021, 8:34:38 AM
- फ़ोटो
JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के जमुई जिले से सामने आ रही है जहां वज्रपात से बाप-बेटे की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है.
मामला खैरा थाना क्षेत्र के हरनी इलाके का है. बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए बाप-बेटे झोपड़ी में जाकर छिप गए थे. इसी दौरान अचानक से बिजली गिरी जिसमें झुलस कर बाप-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.