ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला, एक CRPF जवान घायल

DESK : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए BSF के काफिले पर हमला बोल दिया है. इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई ह

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला, एक CRPF जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए BSF के काफिले पर हमला बोल दिया है. इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में तीन आतंकी फंसे हुए हैं. वहीं, इस मुठभेड़ में एक CRPF जवान के घायल होने की बात कही जा रही है. 


मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मालपोरा काजीगुंड के पास श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर बीएसएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, हमले के बाद आर्मी और सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए हैं. हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ के दौरान एक CRPF के जवान के घायल होने की बात सामने आ रही है.


कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने हमले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि कुलगाम में BSF के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया है. कोई हताहत नहीं हुआ है. हालांकि, आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. उन्होंने बताया कि पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

टैग्स