ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, सेना के 5 जवान शहीद

DESK : जम्मू-कश्मीर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आतंकियों से हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान पांचों जवान बुरी

जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, सेना के 5 जवान शहीद
First Bihar
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आतंकियों से हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान पांचों जवान बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में वो शहीद हो गए. 


मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान और एक जेसीओ शहीद हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से आतंकियों की कायराना हरकत जारी है. आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. इसी बीच यह दुखद खबर सामने आई. 


सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के चमरेर जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. एजेंसियों को मुगल रोड के पास चमरेर के जरिए आतंकियों के घुसपैठ का इनपुट मिला था. इशके बाद सुरक्षाबलों ने यहां ऑपरेशन चलाया. आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यहां मुठभेड़ चल रही है. 


सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आतंकियों के साथ एनकाउंटर जारी है. जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. एनकाउंटर के दौरान ही सेना के चार जवान और एक जेसीओ बुरी तरह घायल हो गए थे. बाद में पांचों जवान शहीद हो गए.