ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

शहादत को सलाम: जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में बिहार का लाल शहीद, हाल ही में हुई थी चंदन की शादी

NAWADA: जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में सेना की गाड़ियों पर हुए आतंकी हमले में अबतक पांच जवान शहीद हो गए है। शहीद जवानों में बिहार का लाल भी शामिल हैं। नवादा के रहने वाले चंदन कुमार

शहादत को सलाम: जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में बिहार का लाल शहीद, हाल ही में हुई थी चंदन की शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में सेना की गाड़ियों पर हुए आतंकी हमले में अबतक पांच जवान शहीद हो गए है। शहीद जवानों में बिहार का लाल भी शामिल हैं। नवादा के रहने वाले चंदन कुमार भी इस आंतकी हमले में शहीद हुए हैं। चंदन की शहादत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया है। एक साल पहले ही चंदन की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी।


दरअसल, गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सेना की गाड़ियों को उस वक्त निशाना बनाया जब जवानों को ले जाया जा रहा था। वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने सेना की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे जबकि गोली लगने से दो जवान घायल हुए थे। शहीद जवानों में नवादा के वारिसलीगंज स्थित नारोमुरार गांव के रहने वाले मौलेश्वर सिंह के बेटे चंदन कुमार भी शामिल थे।


चंदन की शहादत की खबर मिलते के बाद उनके परिवार और गांव में मातम छा गया है। बेहद गरीब परिवार से आने वाले शहीद चंदन कुमार की शादी एक साल पहले शिल्पी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद चंदन वापस पूंछ पहुंच गए थे और सीमा पर तैनात थे। 26 वर्षीय चंदन साल 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले अब उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर नवादा पहुंचने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता