ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

जम्मू कश्मीर में 74 सीटें जीतकर गदगद है BJP, रविशंकर बोले... यह अलगाववादियों के मुंह पर बड़ा तमाचा है

DELHI: जम्मू-कश्मीर में डिस्टिक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है. बीजेपी को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्

जम्मू कश्मीर में 74 सीटें जीतकर गदगद है BJP, रविशंकर बोले... यह अलगाववादियों के मुंह पर बड़ा तमाचा है
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: जम्मू-कश्मीर में डिस्टिक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है. बीजेपी को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली है. जिसके बाद बीजेपी गदगद है. 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जो बार-बार गुपकार एलायंस की विक्टरी को बताया जा रहा है तो पहली बात ये जान लें कि वो एलायंस बीजेपी से अकेले नहीं लड़ने की कमजोरी के कारण बना था. जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में बीजेपी को इतने वोट मिले हैं जो एनसीपी, पीडीपी और कांग्रेस इन तीनों का वोट मिला दीजिए तो बीजेपी का वोट इनसे ज्यादा है,

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कश्मीर की जनता ने राज करने वालों और काम करने वालों के अंतर को पहचाना है. लोगों ने देखा है कि जम्हूरियत उनके दरवाजे पर विकास का दस्तक दे सकती है. लोगों की लोकतंत्र में आस्था पनपी है. बीजेपी की जम्मू और कश्मीर में जीत बहुत ही उत्साहवर्धक है. ये भारत की विजय है, ये भारत के लोकतंत्र की विजय है, ये जम्मू-कश्मीर की जनता की विजय है, ये आशा और विकास की विजय है. जम्मू-कश्मीर की जनता ने अलगाववादियों पर बहुत बड़ा तमाचा लगाया है. कुलगाम में 78.9 प्रतिशत वोट पड़ा, शोपियां में 70.5 प्रतिशत  वोट पड़ा, पुलवामा जहां पर जनता निकलती नहीं थी वहां पर 7.4 प्रतिशत  वोटिंग दर्ज की गई. जहां 2018 के पंचायती चुनाव में 1.1 प्रतिशत  वोट पड़े थे.


टैग्स