ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता की पत्नी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

SUPAUL: जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता की पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। सहायक अभियंता का क्वार्टर डीएम आवाम के ठीक बगल म

जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता की पत्नी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता की पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। सहायक अभियंता का क्वार्टर डीएम आवाम के ठीक बगल में हैं। जहां इंजीनियर की पत्नी की लाश घर के फर्श पर पड़ी हुई मिली है। 


घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी शैशव यादव खुद मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इंजीनियर रवि शास्त्री से पूछताछ की जा रही है। वही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी  है। बताया जाता है कि जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता रवि शास्त्री ने दो शादी कर रखी थी। 


मृतका उपासना ज्योति इंजीनियर की दूसरी पत्नी थी। 4 साल पहले ही रवि शास्त्री के साथ उपासना ज्योति की शादी हुई थी। इससे पहले जिस लड़की से शादी हुई थी उससे तलाक हो चुका था। तलाक के बाद इंजीनियर ने दूसरी शादी की थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात में हुई है उस वक्त रवि शास्त्री घर में नहीं थे। 


इस मामले को लेकर पुलिस इंजीनियर रवि शास्त्री से पूछताछ कर रही है। वही इस घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। एसपी शैशव यादव ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी गयी है। एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही वैज्ञानिक अनुसंधान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता