ब्रेकिंग
बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस

‘जल प्रलय’ से मरने वालों की संख्या पहुंची 73, महामारी की बढ़ी आशंका

PATNA: बिहार में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से आई आपदा ने अब तक 73 लोगों की जान ले ली है. बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के मुताबिक इस आपदा से अब तक 73

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से आई आपदा ने अब तक 73 लोगों की जान ले ली है. बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के मुताबिक इस आपदा से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं सरकार लगातार जल जमाव वाले इलाकों से जल निकासी की कोशिशों में लगी है.


पटना के कई इलाकों में जल जमाव से स्थिति भयावह हो चुकी है. पानी भरने के कारण अब महामारी की आशंका बढ़ गई है. प्रशासन की ओर से पंप से जल निकासी की जा रही है, लेकिन कोल इंडिया से खरीदा गया पंप काम नहीं कर रहा है. लिहाजा जल निकासी में परेशानी हो रही है. 


आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि कोल इंडिया से खरीदे गये पंप में तकनीकी खराबी है, अगर फॉल्ट को सही कर लिया जाता है तो राजेंद्र नगर से आज पानी की निकासी हो जाएगी.