ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

नल जल योजना के ठेकेदारों के यहां छापेमारी पर राजनीति, चिराग बोले.. इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला..BJP बचाव में

PATNA: नल जल योजना से जुड़े दो बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद बिहार में राजनीति शुरू हो गई है. इसको लेकर चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश सरकार को

नल जल योजना के ठेकेदारों के यहां छापेमारी पर राजनीति, चिराग बोले.. इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला..BJP बचाव में
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  नल जल योजना से जुड़े दो बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद बिहार में राजनीति शुरू हो गई है. इसको लेकर चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा है. चिराग ने कहा कि यह घोटाला बिहार के इतिहास का अब तक सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा. यह तो सिर्फ अभी शुरूआत है. 

बचाव में उतरे बीजेपी नेता

बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि नल जल योजना में जो छापेमारी हुई है उन तथ्यों की जानकारी ली जा रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिल्कुल पारदर्शिता शासन देने की पूरी कोशिश हुई है. चिराग पासवान के बयान पर कहा कि जिसके पास कोई विजन ही नहीं है उसके बारे में बात क्या करना. उन्होंने यह भी कहा यही चिराग पासवान है जो दिल्ली में सात निश्चय नल जल योजना की तारीफ कर चुके हैं.

प्रेम कुमार.. सही है

प्रेम कुमार ने नल जल योजना मामले में छापेमारी पर कहा कि यह सही है अगर कहीं गड़बड़ी हुई है तो जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नई जल योजना सबसे बड़ा घोटाला नहीं है. घोटाला तो सबसे बड़ा चारा घोटाला था.