ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

जैसे ही मिलेगा मौका, एक-दूसरे को देंगे धोखा! विपक्षी दलों की बैठक पर कार्टून के जरिए BJP का तंज

PATNA: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हुई विपक्षी दलों की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में 16 दलों के 27 नेता शामिल हुए और विभिन्न मुद्दो पर अपनी बात रखी। बैठक में मु

जैसे ही मिलेगा मौका, एक-दूसरे को देंगे धोखा! विपक्षी दलों की बैठक पर कार्टून के जरिए BJP का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हुई विपक्षी दलों की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में 16 दलों के 27 नेता शामिल हुए और विभिन्न मुद्दो पर अपनी बात रखी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूपीए का राष्ट्रीय संयोजक बनाने पर सहमति बनी है। इसी बीच बीजेपी ने विपक्षी दलों की बैठक पर कार्टून के जरिए हमला बोला है और कहा है कि बैठक में शामिल होने वाले दलों को जैसे ही मिलेगा मौका, एक-दूसरे को धोखा देंगे।


दरअसल, बिहार बीजेपी के ऑफिसीय ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर के सबसे ऊपर लिखा गया है महागठबंधन की एकता 23 जून 2023, इसके बाद एक तस्वीर में राहुल गांधी, नीतीश कुमार समेत विपक्ष के नेता हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आ रहे हैं। वहीं ठीक तस्वीर के विपरित में इन नेताओं के हाथों में धारदार हथियार दिखाए गए हैं और कैप्सन में लिखा गया है कि जैसे ही मिलेगा मौका, एक-दूसरे को देंगे धोखा!


बता दें कि शुक्रवार को विपक्षी दलों की हुई बैठक में जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, आरजेडी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे शामिल हुए।


इसके साथ ही एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्डा,टीएमसी से ममता बनर्जी, माकपा से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से महबूबा मुफ्ती, भाकपा से डी राजा, भाकपा माले से दीपंकर भट्टाचार्य, JMM से हेमंत सोरेन, DMK से एम के स्टालिन भी बैठक में मौजूद रहे।