ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

जेल में बंद IPS अफसर की बढ़ेगी परेशानी, सप्‍लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

PATNA : आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की विशेष अदालत में निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया है। आरोप पत्र इओयू थाना कांड संख्या 33/22 में दाखिल ह

जेल में बंद IPS अफसर की बढ़ेगी परेशानी, सप्‍लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की विशेष अदालत में निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया है। आरोप पत्र इओयू थाना कांड संख्या 33/22 में दाखिल हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में ही आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार इस मामले में नामजद आरोपित हैं।


वहीं, उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 353, 387, 419, 420 व अन्य और आईटी एक्ट की धारा 66 सी व 66 डी के तहत आरोप पत्र दाखिल हुआ है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद निलंबित आईपीएस ने पांच दिसंबर, 2023 को पटना के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) की अदालत में समर्पण किया था, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में हैं।


बता दे कि, यह मामला पटना हाइकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजय करोल के नाम एवं फोटो का प्रयोग कर वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर तत्कालीन डीजीपी संजीव कुमार सिंघल को वॉट्सऐप कॉल किये जाने से जुड़ा है। आरोपितों ने डीजीपी को फर्जी कॉल कर आदित्य कुमार के पक्ष में निर्णय लेने के लिए दबाव बनाया था।