ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

‘1997 से लालू परिवार खेल रहा Jail-Ed-Cbi का खेल’ सम्राट बोले- भ्रष्टाचारियों जेल जाना तय.. इसे कोई रोक नहीं सकता

PATNA: लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। एक तरफ जहा तेजस्वी यादव ने ईडी और सीबीआई को एनडीए अलायंस का हिस्सा बता

‘1997 से लालू परिवार खेल रहा Jail-Ed-Cbi का खेल’ सम्राट बोले- भ्रष्टाचारियों जेल जाना तय.. इसे कोई रोक नहीं सकता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। एक तरफ जहा तेजस्वी यादव ने ईडी और सीबीआई को एनडीए अलायंस का हिस्सा बता दिया है तो वहीं बीजेपी ने कहा है कि भ्रष्टाचारियों का जेल जाना तय है उन्हें जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू परिवार का इससे पुराना नाता रहा है और यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू परिवार साल 1997 से जेल, ईडी और सीबीआई का खेल खेल रहा है। उस परिवार के लिए यह कोई नई बात नहीं है। जो व्यक्ति अपने शासनकाल में जेल गया हो उसका नाम लालू प्रसाद है। लालू जब जेल गए थे तब वे खुद मुख्यमंत्री थे और बिहार में उनकी पार्टी की सरकार थी और देश में भी उन्हीं की पार्टी की सरकार उस वक्त थी, इसलिए वे किसी दूसरे को दोष नहीं लगा सकते हैं। जो भ्रष्टाचारी होगा उसके लिए जेल का दरवाजा खुलेगा ही उसको कोई रोक नहीं सकता। 


वहीं बिहार में अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली के सवाल पर सम्राट ने कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से आग्रह किया है कि बिहार में उनके कार्यक्रम होंगे। जो 10 कलस्टर बना है उस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार में विकास के कई काम केंद्र की सरकार ने किए हैं। अब इस देश में काम के आधार पर वोट मांगने से समय आ गया है। वहीं इंडी गठबंधन की बैठक पर सम्राट ने कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। बैठक के बारे में कोई कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है।