ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

जंगलराज शब्द का नामकरण करने वाले आज उसी के साथ सत्ता में : चिराग पासवान

ARA : बिहार बचाओ यात्रा पर निकले लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज भोजपुर जिला मुख्यालय आरा पहुंचे। यहां चिराग ने पिछले 9 दिनों में हुए 12 हत्या को लेकर

जंगलराज शब्द का नामकरण करने वाले आज उसी के साथ सत्ता में : चिराग पासवान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA  : बिहार बचाओ यात्रा पर निकले लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज भोजपुर जिला मुख्यालय आरा पहुंचे। यहां चिराग ने पिछले 9 दिनों में हुए 12 हत्या को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने और संवेदना प्रकट पहुंचे थे। इस दौरान चिराग पासवान ने पदयात्रा भी किया। इस दौरान उनके पदयात्रा में  हजारों समर्थकों शामिल हुए। इस दौरान चिराग पासवान जिला अधिकारी से मुलाकात किया। 


इस दौरान चिराग ने आरा में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री कम से कम पीड़ित परिवार के जख्म पर मलहम लगाने आना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ चिराग ने नीतीश कुमार को उनकी बात याद दिलाई, जिसमे उन्होंने कहा की नीतीश कुमार ने घोषणा किया था की यदि दलित की हत्या होती है तो मुआवजा के साथ सरकारी नोकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार यह योजना आज तक सफल नहीं हुआ है। 


चिराग ने कहा कि, मुख्यमंत्री सिर्फ कुर्सी की चिंता करते है न की जनता का। वो,अपने हिसाब से समय के अनुसार गठबंधन बदलने पर चर्चा करते है।  नीतीश कुमार कभी भी बिहार की जनता, यहां के आम लोगों के बारे में सीएम नीतीश कुमार चर्चा नहीं करते हैं। कभी जंगलराज शब्द का नामकरण करने वाले नीतीश कुमार आज उसी के साथ सत्ता में बिहार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी राज्य में इतनी बड़ी घटना हो जाए और वहां का मुख्यमंत्री चुप कैसे बैठ सकता है। बिहार में टारगेट किलिंग करवाया जा रहा है। यहां जानबूझकर प्रशासन अकड़ो में उलझता है।ताकि उनपर कोई सवाल ना कर सके।


गौरतलब हो कि, बीते दिन,सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य में पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा है। जिसको लेकर यह चर्चा की जा रही है कि यह फर्जी नियुक्ति पत्र हैं।  अब इस मामले चिराग पासवान की भी प्रतिकिरिया सामने आई है और उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र बाटने में भी घोटाला हुआ है। जो एक से तीन साल  पहले से नौकरी कर रहें है उन्हे नियुक्ति पत्र बाट कर मौजूदा सरकार आमलोगों को भ्रमित कर रही है।