ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

जादू टोना के चक्कर में पुजारी की हत्या, सनकी युवक गिरफ्तार

BETTIAH: पुजारी की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने उस सनकी युवक को गिरफ्तार किया है जिसने हसुआ से गला रेतकर हत्या की थी। सिर को धड़ से अलग कर दिया थ

जादू टोना के चक्कर में पुजारी की हत्या, सनकी युवक गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: पुजारी की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने उस सनकी युवक को गिरफ्तार किया है जिसने हसुआ से गला रेतकर हत्या की थी। सिर को धड़ से अलग कर दिया था। ऐसा उसने अंधविश्वास और जादू टोना के चक्कर में किया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गये धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। 


बेतिया के चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी रुदल साह की निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसके तहत पुलिस ने हत्या करने वाले सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया और खून लगे कपड़ों के साथ साथ हत्या में इस्तेमाल किया गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। 


गिरफ्तार युवक की पहचान अच्छेलाल साह के रूप में हुई है जो चनपटिया के पिपरा का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि घटना के 18 घंटे के अंदर पुलिस टीम ने हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक अक्सर मंदिर में आया करता था। मंदिर के आस-पास बैठकर वह नशा किया करता था। इस दौरान वह मंदिर में रखे सामान की भी चोरी कर लिया करता था। जिसे लेकर पुजारी रुदल साह ने कई बार उसकी शिकायत गांव वालों से भी की थी। पुजारी के शिकायत करने से आरोपी युवक गुस्से में आ गया और पुजारी से नाराज चल रहा था। 


घटना 9 अगस्त की देर रात की जब पेड़ पर चढ़कर युवक मंदिर में उतरा और पुजारी के पास रखा हसुआ से पुजारी का गला रेत डाला और हत्या कर दी। सनकी युवक ने जादू टोने के चक्कर में पुजारी के सिर को दो किलोमीटर दूर काली मंदिर में ले जाकर रख दिया था।आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसे ऐसा करने के लिए दूसरे व्यक्ति ने कहा था। हालांकि उस दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। 


घटना बुधवार की सुबह गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर गांव स्थित रामजानकी मंदिर की थी जहां पुजारी की हत्या कर दी गई थी और पुजारी के सिर को चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा काली मंदिर में रख दिया था जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

आलोक कुमार

FirstBihar संवाददाता