ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

जब पहली बार पुल गिरा तब आरोप लगाने वाले क्या कर रहे थे: तेजस्वी का BJP से तीखा सवाल

PATNA: भागलपुर के अगुवानी पुल हादसे को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार की लाख सफाई देने के बावजूद बीजेपी सीबीआई जांच की मांग पर अड़ गई है। पुल निर्माण में कमीशनखोरी औ

जब पहली बार पुल गिरा तब आरोप लगाने वाले क्या कर रहे थे: तेजस्वी का BJP से तीखा सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भागलपुर के अगुवानी पुल हादसे को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार की लाख सफाई देने के बावजूद बीजेपी सीबीआई जांच की मांग पर अड़ गई है। पुल निर्माण में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को दो टूक जवाब दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि आज जो लोग आरोप लगा रहे हैं, जब पहली बार अगुवानी पुल का हिस्सा ध्वस्त हुआ था उस वक्त वे लोग कहां थे।


दरअसल, भागलपुर में अगुवानी पुल के एक हिस्से के ध्वस्त होने के बाद बीजेपी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही है। बीजेपी का आरोप है कि सरकार जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है और पूरे मामले की लीपापोती के खेल में लग गई है।नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पुल के टेंडर में बड़े घोटाले का दावा किया था और यह भी आशंका जताई थी कि जिस तरह से भवन निर्माण विभाग में हुए घोटाले की फाइलें जला दी गईं थी, उसी तरह से पथ निर्माण विभाग में भी फाइलें जला दी जाएंगी।


बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि आईआईटी रूढ़की की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है, टीम ने घटनास्थल का दौरा भी किया है। जांच रिपोर्ट आएगी तो सबकुछ साफ हो जाएगा, किसी से कोई बात थोड़े ही न छिपाई जाएगी। रिपोर्ट आने पर सारी चीजें सामने आ ही जाएंगी लेकिन जो लोग आरोप लगा रहे हैं और तरह तरह की मांग कर रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए कि जब पहली बार पुल गिरा था तब राज्य में उनकी सरकार थी, उस वक्त वे लोग क्या कर रहे थे?

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता