ब्रेकिंग
भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचे

इस्तीफे के बावजूद विधानसभा में मंत्री बने हुए हैं सुधाकर सिंह, सत्र के दौरान हुआ ऐसा

PATNA: नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बावजूद विधानसभा के रिकॉर्ड में सुधाकर सिंह अब भी बिहार के कृषि मंत्री हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि आज शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा मे

इस्तीफे के बावजूद विधानसभा में मंत्री बने हुए हैं सुधाकर सिंह, सत्र के दौरान हुआ ऐसा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बावजूद विधानसभा के रिकॉर्ड में सुधाकर सिंह अब भी बिहार के कृषि मंत्री हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि आज शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में ऐसे हुआ है। दरअसल, विधानसभा में आज बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत प्रश्नकाल के दौरान सरकार का पक्ष रख रहे थे। इसी बीच विधानसभा के वेबकास्ट के दौरान कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के नाम की जगह पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह का नाम चलाया गया, जो काफी हैरान करने वाला है।


दरअसल, शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में प्रश्नोत्तरकाल चल रहा था। इसी दौरान AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने किसानों की समस्या को सदन में उठाया। विधायक अख्तरुल ईमान ने सरकार से सवाल पूछा कि राज्य के किसान यूरिया की किल्लत से जूझ रहे हैं, सरकार इसके लिए क्या कदम उठा रही है। इस प्रश्न का जवाब देते हुए कृषि विभाग के मंत्री कुमार सर्वजीत ने बताया कि केंद्र से बिहार को यूरिया कम मिला है जिसके कारण परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से लगातार मांग कर रही है। इस दौरान मंत्री ने सरकार की योजना बताने के बजाए उल्टे  AIMIM विधायक से ही सुझाव मांग लिया। इसी दौरान विधानसभा के वेबकास्ट के दौरान कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के नाम की जगह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का नाम चलाया गया।


बता दें कि महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया था। कृषि मंत्री बनने के बाद सुधाकर सिंह ने किसानों की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अपनी ही सरकार को घेरने लगे थे। इसके बाद नीतीश कुमार के दबाव में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह से इस्तीफा ले लिया था। सुधाकर सिंह के इस्तीफा देने के बाद आरजेडी कोटे से ही पर्यटन मंत्री बने कुमार सर्वजीत को कृषि मंत्री बनाया गया था।